Delhi

भारत ने चीन को मुंहतोड़ जवाब देकर, LOC पर जवानों ने फहराया तिरंगा

गलवान ।   नए साल के मौके पर गलवान में भारतीय तिरंगा लहराया गया। इसकी एक तस्वीर सामने आई है, हालांकि अभी तक इस तस्वीर की पुष्टि आर्मी ने नहीं की है। न्यूज एजेंसी ANI ने सिक्योरिटी सूत्रों के हवाले से दो तस्वीरें जारी की हैं। तस्वीरों में सेना के 30 जवान तिरंगे के साथ नजर आ रहे हैं। जवान हथियार लिए हुए हैं। एक तिरंगा भारतीय चौकी पर लहरा रहा है और दूसरा तिरंगा जवानों को हाथों में है।

 

 

यह तस्वीरें उस वीडियो के जारी होने के बाद सामने आई हैं, जिनमें PLA के सैनिक गलवान में अपने इलाके में चीनी ध्वज फहरा रहे हैं और राष्ट्रगान गा रहे हैं। अब भारतीय जवानों की तस्वीरों को गलवान में चीन के दुष्प्रचार के जवाब के तौर पर देखा जा रहा है। जिनमें LAC पर भारतीय सशस्त्र जवान तैनात नजर आ रहे हैं।

 

 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय सेना और चीनी जवानों ने पश्चिमी लद्दाख में एक-दूसरे को मिठाइयां बांटीं। हॉट स्प्रिंग्स, डेमचोक, नाथूला और कोंगरा लॉ इलाके में दोनों ओर से मिठाइयों का आदान-प्रदान किा गया।

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: