India - WorldTrending

चंद्रयान-3 आज शाम 6:04 बजे चंद्रमा पर होगा लैंड, मिशन की सफलता के लिए देश-विदेश में हवन-पूजन

दक्षिण अफ्रीका से इवेंट में वर्चुअली जुड़ेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

नई दिल्‍ली: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) बुधवार (23 अगस्‍त) यानी आज शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा के साउथ पोल पर चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग कराएगा। इस यान को 14 जुलाई को 3 बजकर 35 मिनट पर आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया गया था। चंद्रमा पर इसकी लैंडिंग होते ही यह 41 दिन में 3.84 लाख किलोमीटर का सफर तय कर नया इतिहास लिखेगा।

चंद्रयान-3 लैंडर के चांद पर उतरते ही रैंप खुलेगा और प्रज्ञान रोवर इससे चंद्रमा की सतह पर आएगा। फिर विक्रम लैंडर और प्रज्ञान एक-दूसरे की तस्‍वीरें खीचेंगे और पृथ्वी पर भेजेंगे। अगर भारत इस मिशन में सक्‍सेसफुल होता है तो चांद के साउथ पोल पर उतरने वाला यह पहला देश बन जाएगा।

50 वैज्ञानिक रातभर जगे, कमांड सेंटर में उत्साह और बैचेनी

ISRO के बेंगलुरु स्थित टेलीमेट्री एंड कमांड सेंटर (इस्ट्रैक) के मिशन ऑपरेशन कॉम्प्लैक्स (मॉक्स) में 50 से अधिक साइंटिस्‍ट कंप्यूटर पर चंद्रयान-3 से मिल रहे आंकड़ों की रात भर पड़ताल में जुटे रहे। वे लैंडर को इनपुट सेंड कर रहे हैं, जिससे लैंडिंग के वक्‍त गलत फैसला लेने की हर गुंजाइश खत्म हो जाए। सभी सांकेतिक भाषा में बात कर रहे हैं।

इस समय कमांड सेंटर में उत्साह और बैचेनी का मिला-जुला माहौल है। ISRO अपने ब्यालालू (कर्नाटक‌) और इस्ट्रैक पर मिल रहे डेटा के अलावा यूरोपियन स्पेस एजेंसी के ऑस्‍ट्रेलिया और जर्मनी स्थित डीप स्पेस नेटवर्क स्टेशन और नासा के डीप स्पेस नेटवर्क से रियल टाइम डाटा लेकर वेरिफिकेशन कर रहे हैं।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: