![कैबिनेट मंत्री अनुराग ठाकुर](/wp-content/uploads/2021/07/कैबिनेट-मंत्री-अनुराग-ठाकुर.jpg)
कैबिनेट बैठक में भारत के शिपिंग इंडस्ट्रीज को मजबूती देने के साथ ही कई और फैसलों को मिली मंजूरी
केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में हुए कई अहम फैसले। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने फैसलों की दी जानकारी। लोक चिकित्सा के उत्तर पूर्वी संस्थान का नाम भी बदला।
नई दिल्ली। आज के केंद्रीय कैबिनेट की हुई बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। इस बैठक में लिए गए अहम फैसलों की जानकारी केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दी। अनुराग ने मीडिया से वार्ता में बताया कि आज के कैबिनेट बैठक में राष्ट्रीय आयुष मिशन, भारत के शिपिंग इंडस्ट्रीज को मजबूती देने और जहाजों के रजिस्ट्रेशन को प्रोत्साहन देने के साथ कई और फैसलों को मंजूरी मिली है।
इस बैठक में कपड़ों के एक्सपोर्ट पर राज्य और केंद्रीय टैक्स और लेवी के रियायत को 31 मार्च, 2024 तक जारी रखने का भी फैसला किया गया है। इसके साथ ही लोक चिकित्सा के उत्तर पूर्वी संस्थान का नाम बदलने की मंजूरी भी केंद्र ने दे दी है जिसके बाद इसका नाम उत्तर पूर्वी आयुर्वेद और लोक चिकित्सा अनुसंधान संस्थान रख दिया गया है।
कैबिनेट की इस बैठक में केंद्र ने सरकारी कर्मचारियों को ध्यान में रखते हुए भी कई अन्य फैसले लिए गए हैं। अब कैबिनेट ने केंद्र के सरकारी कर्मचारियों के डियरनेस अलाउएंस को 17 फीसद से बढ़ाकर 28 फीसद कर दिया है। केंद्र सरकार की इस योजना से पेंशन लेने वाले कर्मचारियों को भी लाभ मिलेगा।
अपनी बात को आगे बढ़ते हुए उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय आयुष मिशन को वित्तीय वर्ष 2021-22 से 2025-26 तक जारी रखने का निर्णय लिया गया है। राष्ट्रीय आयुष मिशन की इस योजना में कुल 4607 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीँ, इस मिशन को वर्ष 2025-26 तक जारी रखा जायेगा। जिससे देश की जनता को इससे कई लाभ मिलेंगे।
इस योजना के तहत आयुष कॉलेजों के अलावा आयुष अस्पताल बनाए जाएंगे और पहले से मौजूद अस्पतालों को अपग्रेड भी किया जाएगा। केंद्रीय मानती ने बताया कि अब पशुओं के लिए भी एंबुलेंस सेवा शुरू की जा रही है।
अपने पाठकों को हम बता दें कि इस वर्ष के संसद के मानसून सत्र की शुरुआत होने ही वाली है। इसी सत्र को ध्यान में रखते हुए आज केंद्रीय कैबिनेट की बैठक प्रधानमंत्री आवास पर संपन्न हुई। इससे पहले ये बैठक प्रधानमंत्री ने 7 जुलाई को कैबिनेट फेरबदल के बाद मंत्रियों के साथ वर्चुअली बैठक की थी।
यह भी पढ़ें: Madhya Pradesh: MP बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, प्रीबोर्ड, यूनिट टेस्ट को मिला इतना वेटेज