India - WorldTrending

राष्ट्रपति मुर्मू ने पूरी की ‘संविधान सभा की कमी – अमित शाह

संबोधन की शुरुआत में शाह ने कहा कि, उत्कल के सभी लोगों को अपनी हार्दिक बधाई देना चाहता हूं

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान आज से ओडिशा दौरे पर हैं। रविवार रात दोनों नेता भुवनेश्वर पहुंचे। इसके बाद आज सुबह शाह ने भुवनेश्वर के लिंगराज मंदिर में पूजा अर्चना की।
जहां अमित शाह ने ‘श्रावण मास’ के अंतिम सोमवार को भुवनेश्वर में लिंगराज मंदिर से अपना दौरा शुरू किया। इसके बाद दोनों नेता नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्म स्थल का दौरा करने के लिए कटक पहुंचे। जहां दोनों नेताओं ने तिरंगा यात्रा में भाग लिया। इसके बाद अमित शाह ने यहां समाचार पत्र ‘प्रजातंत्र’ की 75वीं वर्षगांठ समारोह में शिरकत की। इसके बाद वहां उस्थित लोगों को शाह ने संबोधन भी किया
अपने संबोधन की शुरुआत में शाह ने कहा कि, उत्कल के सभी लोगों को अपनी हार्दिक बधाई देना चाहता हूं क्योंकि यहां एक गरीब परिवार में पैदा हुई द्रौपदी मुर्मू आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हैं। संविधान सभा हर प्रदेश और हर वर्ग का प्रतिनिधित्व करती थी। लेकिन संविधान सभा में एक कमी थी कि उसमें एक भी आदिवासी महिला का स्थान नहीं था। आज द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति भवन में महामहिम बनकर विराजी हैं।
शाह ने आगे कहा कि, ओडिशा में अच्छे दिन आ गए हैं। कई ओडिया हस्तियां अब भारत में महत्वपूर्ण पदों पर हैं। भविष्य आशाजनक दिख रहा है। विकास गतिविधियों की बहुत बड़ी गुंजाइश है। मैं ओडिशा के लिए एक उज्ज्वल भविष्य की परिकल्पना कर सकता हूं।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: