India Rise Special

प्रियंका शुक्ला गजब की आईएएस अफसर, हर काम में हैं अव्वल

इनकी गिनती  बेहतरीव आईएएस अफसरों में होती है। पढ़ाई के साथ प्रियंका कविताएं लिखती हैं और एक कंटेम्पररी डांसर भी हैं।

अगर इंसान कुछ ठान ले तो वह अपनी मंजिल पर पहुंच सकता है। रास्ते में चाहे कितनी भी मुश्किलें वह अपनी मेहनत और लगन से उसे पा ही लेता है। ऐसी ही एक महिला हैं, जो पहले तो डॉक्टर थी, लेकिन बाद में यूपीएससी परीक्षा पास कर आईएएस अफसर बन गईं। इनका नाम प्रियंका शुक्ला है। इनकी आईएएस अफसर बनने की कहानी दिलचस्प है।

प्रियंका के परिवार वाले हमेशा चाहते थे कि वह आईएएस बने, लेकिन वह डॉक्टर बन गई, लेकिन उसके बाद एक बार प्रियंका शुक्ला को चेकअप करते हुए एक महिला ने ऐसी बात बोल दी, जो उनके दिल को चुभ गई। इसके बाद उन्होंने आईएएस अफसर बनने का प्रण ले लिया। सिर्फ दो प्रयास में ही उन्हें सफलता मिली और वह आईएएस अफसर बन गई।

प्रियंका स्लम एरिया में चेकअप के लिए गई थी, जहां उन्होंने देखा कि एक महिला खुद भी गंदा पानी पी रही थी और अपने बच्चों को भी पिला रही थी। उन्होंने उस महिला से गंदा पानी पीने से मना किया। इस पर उस महिला ने जवाब दिया, ‘क्या तुम कहीं की कलेक्टर हो?’ यह बात सुनकर प्रियंका अंदर तक हिल गईं और उन्होंने आईएएस अफसर बनकर लोगों की मदद करने का फैसला किया।

2009 में प्रियंका आईएएस ऑफिसर बन गईं। इनकी गिनती  बेहतरीव आईएएस अफसरों में होती है। पढ़ाई के साथ प्रियंका कविताएं लिखती हैं और एक कंटेम्पररी डांसर भी हैं। इसके अलावा उन्हें गाने और पेंटिग्स का भी शौक है। इसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी दी है। उऩके ट्विटर पर 2.24 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं, जबकि इंस्टाग्राम पर उन्हें करीब 10 हजार लोग फॉलो करते हैं।

यह भी पढ़ें- संसदीय दल की बैठक खत्म, जानिए पीएम मोदी ने सांसदों को क्या आदेश दिए

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: