
प्याज के इस्तेमाल से पिंपल्स से मिलेगा निजात, जानिए कैसे करना प्रयोग ?
वैसे तो प्यार को अच्छी हेल्थ और हेयर केयर के लिए जाना जाता है, प्याज में ऐसे कई गुण होते हैं जो आपके स्वास्थ के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। प्याज जिस तरह हेयर केयर के लिए फायदेमंद होता है उसी तरह वह स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। अगर आप प्याज का इस्तेमाल फेस पैक के रूप में करेंगे तो ये आपके फेस को एक दम क्लीयर कर देगा।
ये भी पढ़े :- हल्दी वाले दूध के दुष्परिणाम, सेहत पर क्या हैं इसके प्रभाव
पिंपल्स को अलविदा कहेगा ये प्याज का फेस पैक
प्याज और शहद
इस पैक को बनाने के लिए शहद और प्याज की जरूरत होगी।
सबसे पहले प्याज को अच्छे से छील कर इसे धो लें, जिससे सारी गंदगी निकल जाए।
अब प्याज को काटकर उसे पीस लें।
अब इस पिसे प्याज में शहद मिलाएं। दोनों को अच्छे से मिक्स कर लें।
इस फेस पैक को अपने फेस पर 15 से 20 मिनट लगाएं, ये फेस को एक दम क्लीन कर देगा।
ये भी पढ़े :- जीरा , अजवाइन और नमक का चमत्कारी नुस्खा आपको इन बीमारियों से दिलाएगा निजात
प्याज और बादाम का तेल
पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए प्याज और बादाम का ये पैक काफी फायदेमंद है।
एक कटोरी में प्याज का रस लें। अब इस रस में बादाम का तेल मिला दें।
अगर बादाम का तेल ना हो तो आप ऑलिव ऑयल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
इस मिश्रण को 15 मिनट तक लगाएं फिर वॉश कर दें।