Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर भाजपा पर साधा निशाना

योगी सरकार की जनसंख्या नियंत्रण बिल पर विपक्ष ने छेड़ी जंग। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर साधा निशाना। कहा हमारी सरकार में इसी पार्टी ने किया था इस कानून का विरोध।

रायपुर। उत्तरप्रदेश के योगी सरकार की जनसंख्या नियंत्रण कानून पर सियासत खासा गरमाई हुई है। यूपी की इस जनसंख्या नियंत्रण  कानून पर विपक्षी पार्टियों ने राजनीति में जंग छेड़ी हुई है। इस पूरे मामले में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया से वार्ता में भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के नसबंदी कार्यक्रम का विरोध भाजपा ने ही किया था।

आज वही पार्टी जनसंख्‍या नियंत्रण बिल की सिफारिश में लगी हुई है। इस बीच जनसंख्‍या विस्‍फोट को रोकने के लिए पूरे देश में ऐसी नीति लाने की मांग उठ रही है। मुख्यमंत्री बघेल ने मीडिया से वार्ता में कहा कि ‘हम दो हमारे दो’ का नारा हमारी पार्टी की सरकार में दिया गया था। इसमें कुछ नया नहीं है। अगर हमें बढ़ती जनसंख्‍या को नियंत्रित करना है, तो सिर्फ नीति बनाने से काम नहीं चलेगा।

हमें देश की जनता को जागरूक करना होगा। जनता में जागरूकता आने के बाद किसी नीति की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। इस नियंत्रण पर नीति लाकर सिर्फ इस मुद्दे को सियासी रंग दिया जा रहा है, जो बिल्‍कुल गलत है।’ आपको बता दें कि कि यूपी के योगी सरकार ने जनसंख्या नियंत्रण विधेयक का प्लान तैयार कर नई बहस छिड़ गई है।

एक तरफ जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर जहां एक तरफ सत्ता में बै हुए राष्ट्रीय प्रजातांत्रिक गठबंधन में फूट है, तो वहीँ दूसरी तरफ, इसे विपक्षी संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन के घटक दल का साथ मिल रहा है।

यह भी पढ़ें: रेलवे स्टेशन पर बना अनोखा फाइव स्टार होटल, सभी सुविधाओं से लैस

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: