
काजोल ने साझा किया माधुरी दीक्षित के साथ मस्ती का वीडियो, फैन्स ने दिया ये रिएक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क : इन दिनों बॉलीवुड में दिवाली पार्टियां जोरों-शोरों से चल रही है। अभी हाल ही में मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर पर दिवाली पार्टी रखी गई। जिसमें काजोल और माधुरी दीक्षित ने भी शिरकत की। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
ये भी पढ़े :- विद्युत जामवाल की फिल्म ‘क्रैक’ का हुआ ऐलान, जैकलीन फर्नांडिस और अर्जुन रामपाल इस अंदाज में आए नजर
दरअसल, काजोल ने अपने इंस्टाग्राम पर माधुरी संग इस पार्टी से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दोनों अभिनेत्रियां एक साथ डांस फ्लोर पर गाना गाते, डांस करते हुए नजर आ रही है। इस रील्स को शेयर करते हुए काजोल ने कैप्शन में लिखा, ‘ऑरिजनल डांसिंग क्वीन के साथ..माधुरी दीक्षित मेरे साथ डांस फ्लोर मुझे इतना मस्ती करने के लिए धन्यवाद और मनीष मल्होत्रा आपको ऐसा मौका देने के लिए धन्यवाद.. सभी को दिवाली मुबारक हो”। आपको बता दें कि, फैंस को दोनों का लुक खूब पसंद आ रहा।