LifestyleTrending

बढ़ता पेट बन रहा है शर्मिंदगी की वजह, तो अपनाएं खाने की सही समय सारिणी, मिलेगा फायदा

चाहें लड़की हो या लड़का किसी को भी निकला हुआ पेट पसंद नहीं आता है। हमारा पेट ऐसे ही नहीं निकलता है एक्सरसाइज ना करना, पूरे दिन बैठे रहना साथ ही खाना सही समय पर ना खाना इसमें शामिल है। खाने का टाइम ठीक ना होना आपके बैली फैट को काफी ज्यादा बढ़ा देती है। वहीं बता दें कि आप अपने खाने के समय को ठीक कर लेगें तब भी आप अपना पेट का फैट भी कम हो सकता है। चलिए जानते हैं कि खाना खाने का सही समय क्या है।

ये भी पढ़े :- लौकी के छिलके से दूर होंगी ये बीमारियाँ, जानिए कैसे करना है सेवन ?

नाश्ते का समय
एक्सपर्ट्स के मुताबिक आपको सुबह का नाश्ता 7 से 7:30 तक कर लेना चाहिए। आप रात भर के भूखे होते हैं इसलिए आप सुबह सही समय पर नाश्ता करेंगे तो आपके हंगर हार्मोन्स सही काम करेंगे।

लंच का समय
जो लोग अपना पेट कम करने चाहते हैं वो लोग दोपहर का खाना स्किप कर देते हैं। जो कि आपको ऐसा नहीं करना चाहिए। आपको लंच करना जरूरी होता है भले ही आप खाना हल्का ही क्यों ना खाएं। आप दिन में 1 बजे तक लंच कर लें।

ये भी पढ़े :- कालमेघ के सेवन दूर होंगी ये दिक्कतें, जानिये इससे होने वाले फायदे

रात का खाना किस समय खाएं
रात के खाने को कम खाने की कोशिश करनी चाहिए। रात को हमें गलती से भी ओवर फूडिंग नहीं करनी चाहिएं। कोशिश करें कि 7 बजे तक आप खाना खा लें।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: