TrendingUttar Pradesh

यूपी: सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुभारंभ किया पल्स पोलियो अभियान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बीते 12 वर्ष उत्तर प्रदेश में पोलियो से संबंधित

  • प्रदेश में स्थापित हुए 77000 पोलियो बूथ

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर बेहद गंभीर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अपने सरकारी आवास पर आयोजित कार्यक्रम में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उनके साथ उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक तथा राज्य मंत्री मनकेश्वर शरण सिंह भी मौजूद रहे।

पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बीते 12 वर्ष उत्तर प्रदेश में पोलियो से संबंधित कोई मामला देखने को नहीं मिला है या तो स्वास्थ्य के प्रति हमारी जागरूकता की नई कहानी कहता है।

सीएम योगी ने 56 जिलों के लिए मॉर्डन प्रिजन वैन का किया शुभारंभ …

प्रदेश में स्थापित हुए 77000 पोलियो बूथ

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पल्स पोलियो अभियान के लिए 77000 बूथ स्थापित किए गए हैं वहीं दूसरे चरण में 33000 मोबाइल में से घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाई जाएगी।

देश के 135 करोड़  पोलियो से मुक्त

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश के 135 करोड़ों इस बीमारी से मुक्त हुए उसके बाद ही पाकिस्तान अफगानिस्तान और कुछ चुनिंदा देशों में इस संक्रामक बीमारी के बने रहने के कारण सतर्कता के लिए प्रतिवर्ष पोलियो उन्मूलन अभियान संचालित किया जाता है। वही उत्तर प्रदेश मलेरिया कालाजार जैसी बीमारियों पर भी प्रभावी नियंत्रण पाने में सफल हुआ है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: