TrendingUttar Pradesh

राज्यपाल ने की सेल्फ स्टडी रिपोर्ट की समीक्षा

आयार्च नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि को दिए कई निर्देश

लखनऊः प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राजभवन में आचार्य नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की नैक ग्रेडिंग हेतु तैयार सेल्फ स्टडी रिपोर्ट की समीक्षा की। विश्वविद्यालय नैक मूल्यांकन हेतु पहली बार एसएसआर दााखिल करने जा रहा है। राज्यपाल ने एसएसआर का क्राइटेरिया वाइज बिंदुवार अवलोकन करते हुए टीम के सदस्यों से सुधार हेतु व्यापक चर्चाएं की। प्रस्तुतिकरण में सभी बिंदुओं पर गतिविधि युक्त फोटो कैप्शन सहित लगाने हेतु राज्यपाल जी ने विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय अपने शिक्षण में ट्रांसजेन्डर्स की शिक्षा के कार्यक्रम भी आयोजित कराएं।

स्टूडेंट्स सेटिस्फेक्शन सर्वे पर ध्यान दे विवि

विश्वविद्यालय की सभी गतिविधियों में विद्यार्थियों की प्रतिभागिता बढ़ाने का निर्देश देते हुए उन्होंने प्रस्तुतिकरण में स्टूडेंट्स सेटिस्फेक्शन सर्वे पर भी ध्यान देने को कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि विश्वविद्यालय द्वारा कृषि कार्यों में उपयोग में लाए जा रहे द्रोण की गतिविधि युक्त फोटो को एसएसआर में प्रमुखता से दर्शाएं। एसएसआर के हाइपर लिंक में प्रमाण स्वरूप जोड़े गए फोटोग्राफ की पुनरावृत्ति को लक्ष्य करते हुए राज्यपाल जी ने प्रत्येक गतिविधि के अलग फोटो लगाने और पुनरावृत्ति न करने का निर्देश दिया। उन्होंने खेती के साधनों के क्रमिक विकास के फोटो विश्वविद्यालय में दर्शाने को कहा।

राज्यपाल ने प्रस्तुतिकरण में क्राइटेरिया तीन और सात का पुनर्लेखन करके समृद्ध भाषा में प्रस्तुतिकरण बनाने को कहा। इसी क्रम में उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में कृषि शिक्षा और शोध की अन्यतम उपलब्धियाँ है, जिन्हें सुदृढ़ संयोजन के साथ प्रस्तुत करने की आवश्यकता है। उन्होंने विश्वविद्यालय द्वारा ऊसर जमीन पर पैदा हो सकने वाली कृषि किस्मों का विकास और उसका देश के अन्य भागों में भी हो रहे बेहतर उपयोग का विवरण भी जोड़ने को कहा। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय अपनी विशेषताओं को अपने एसएसआर में हाइलाइट करे।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: