PoliticsTrendingUttar Pradesh

विशेष जनसंपर्क अभियान चलाएगी भाजपा, युवाओं और शिक्षकों से किया जाएगा संवाद

लखनऊ: 2024 लोकसभा चुनावों की तैयारियों में जुटी भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में हर सीट पर विश्लेषण करने जा रही है। हर सीट पर ताकत, कमजोरी और अवसर के साथ खतरों पर दिया जाएगा विशेष ध्यान। इसी प्लानिंग के हिसाब से बीजेपी तय 2024 का रोड मैप तय करेगी। सूत्रों के मुताबिक, 2017 से 2022 के बीच चुनाव में हर सीट की स्थिति बीजेपी आंक रही है। दूसरे दलों के नेताओं की क्षेत्र में स्थिति के हिसाब से पार्टी में शामिल करने की तैयारी की जा रही है। साथ ही दूसरे दलों के मजबूत सहयोगियों को साथ जोड़ने का भी अभियान चलाया जाएगा।

वहीं, 17 से 19 जुलाई तक भाजपा विशेष संपर्क अभियान भी चलाएगी। सभी बूथों पर घर-घर संपर्क करेंगे भाजपाई। भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता युवा और शिक्षकों से संपर्क करेंगे। औद्योगिक इकाईयों मेँ श्रमिकों से भी संवाद करने की तैयारी की गई है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: