
पुलिस कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले में 48 आरोपी हुई गिरफ्तार, 40 की तलाश जारी
पानीपत। हरियाणा के पानीपत में हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले में आज 48वें आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के पास से वारदात के वक्त प्रयोग किये गए फोन को भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पेपर लीक मामले में कुल 88 आरोपियों के नाम सामने आए है। जिसमें से 48 की गिरफ्तारी हो चुकी है। लेकिन अभी 40 आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। एसपी लोकेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि, सीआइए-टू प्रभारी इंस्पेक्टर सोमबीर सिंह की टीम ने इस मामले में हिसार के जिला खांडाखेड़ी निवासी आरोपित रविंद्र को गिरफ्तार किया है।
पेपर लीक मामले में गिरफ्तार सभी आरोपी हिसार के गांव माजरा प्याऊ निवासी नवीन के माध्यम से नव बाल निकेतन स्कूल माजरा प्याऊ में जाकर लीक आउट पेपर को पढ़ा था। इसके बाद उसने पेपर दिया गया था। एसपी ने बताया कि उक्त मामले में पुलिस ने दस इनामी आरोपित सहित कुल 48 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य फरार 40 अपराधियों की तलाश हरियाणा पुलिस कर रही है।