IndiaTrending

खुशखबरी ! होली में केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा,DA में चार फीसदी की बढ़ोतरी कर सकती है सरकार

31 जनवरी 2023 को भोक्ता मूल्य सूचकांक जारी किया गया है इसके अनुसार महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी 4.23 फ़ीसदी बैठती है।

नई दिल्ली: कर्मचारियों और पेंशनभोगीयों के महंगाई भत्ते में केंद्र सरकार 4 फ़ीसदी की बढ़ोतरी कर सकती है। सरकार के इस फैसले से करीब एक करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों को फायदा मिलेगा। बता दें कि अभी केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 38 फ़ीसदी है जिसे 4 फ़ीसदी बढ़ाकर 42 फ़ीसदी किया जा सकता है। कर्मचारियों के महंगाई भत्ते की गणना हर महीने श्रम ब्यूरो द्वारा की जाती है।

औद्योगिक श्रमिकों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आधार पर कर्मचारियों और पेंशन भोगियों के लिए महंगाई भत्ते की गणना की जाती है। दिसंबर 2022 के लिए 31 जनवरी 2023 को भोक्ता मूल्य सूचकांक जारी किया गया है इसके अनुसार महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी 4.23 फ़ीसदी बैठती है।

पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली पर FIR, नशे में पत्नी से की मारपीट

बता दें कि इससे पहले 28 सितंबर 2022 में केंद्र सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की थी। साल में दो बार महंगाई भत्ते की समीक्षा की जाती है और यह समीक्षा साल की पहली और दूसरी छमाही में होती है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: