
दिल्ली पुलिस ओमिक्रोन को लेकर हुई सख्त, कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने वालों पर होगी ये कार्रवाही
दिल्ली। कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए दिल्ली सरकार सख्त हो गए हैं। दरअसल दूसरी लहर खत्म होते ही दिल्ली पुलिस ने कोविड दिशा-निर्देशों का पालन नहीं करने वालों के चालान करने कम कर दिए थे। लेकिन अब ओमिक्रॉन तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए पुलिस फिर से अलर्ट हो गई है।
वरिष्ठ अधिकारियों ने निर्देश दिए हैं कि, जो भी व्यक्ति कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं करेगा। उसका चालान काटा जाएगा। ताकि लोग नियमों का पालन करें। बता दें कि, पुलिस 13 नवंबर तक 3,16,753 लोगों के चालान कर चुकी है। इनसे पुलिस को 63.35 करोड़ से ज्यादा चालान राशि मिली है।
आदेशों में वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि, भीड़भाड़ वाली जगहों पर पुलिस टीमें तैनात की जाएंगी। कोविड नियमों का पालन न करने वाले के चालान काटे जाएंगे। जिसको लेकर सभी थानाध्यक्षों को मौखिक रुप से निर्देश दिए गए हैं।
बताते चलें कि, पुलिस ने 19 अप्रैल से 13 नवंबर तक कुल 3,16,753 लोगों के चालान किए गए हैं। इनमें मास्क नहीं लगाने वालों के 2,80,050 और सामाजिक दूरी का पालन नहीं करने वाले 30,388 चालान, एक जगह एकत्रित होने पर 1,465, सार्वजनिक जगहों पर थूकने वाले 1,685 और सार्वजनिक जगहों पर पान-गुटका खाने और शराब पीने वाले 3,165 लोगों के चालान किए गए हैं।