
फिल्म ‘कैप्सूल गिल’ को लेकर बड़ा खुलासा, अक्षय कुमार साथ नजर आएंगी ये अभिनेत्री
फिल्म केसरी में अक्षय कुमार(Akshay Kumar) और परिणीति चोपड़ा(Parineeti Chopra) को साथ में देखा गया था। दोनों की शानदार एक्टिंग और साझेदारी ने फिल्म में जान डाल दी थी। वहीं एक बार फिर दोनों साथ में काम करने के लिए तैयार हैं। जी हां, हाल ही में एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि परिणीति अक्षय के साथ पोज़ देती दिखाई दे रही हैं।
हाल ही में परिणीति और अक्षय की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में दोनों कैजुअल लुक में नजर आ रहे हैं। सीढ़ियों पर बैठ दोनों शानदार पोज देते दिखाई दे रहे हैं। इस खूबसूरत तस्वीर के साथ ही दोनों बताते हैं कि दोनों अब साथ में फिल्म ‘कैप्सूल गिल’ में नजर आएंगे।
ये भी पढ़े :- अर्जुन कपूर ने रैंप वॉक के दौरान पब्लिक में मलाइका के साथ ऐसी हरकत, देखे वीडियों
बता दें कि इससे पहले परिणीति चोपड़ा टीवी रियलिटी शो जज कर चुकी। वहीं अक्षय की बात करें तो कुछ समय पहले ही उनकी फिल्म सम्राट पृथ्वीराज रिलीज हुई थी। इस फिल्म से मानुषी छिल्लर ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू किया है।