India Rise Special

IPS रश्मि शुक्ला के खिलाफ महाराष्ट्र पुलिस ने दर्ज की FIR, जानिए क्या है मामला

पूर्व पुलिस आयुक्त व आईपीएस अधिकारी रश्मि शुक्ला के खिलाफ महाराष्ट्र की पुणे पुलिस ने FIR दर्ज किया है। बता दें कि रश्मि शुक्ला से पहले मुंबई के पूर्व पुलिस प्रमुख परमबीर सिंह के खिलाफ भी एफआईआर की गई है। तो चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला

 

अवैध फोन टैपिंग मामले में केस दर्ज

 

गौरतलब है कि पूर्व पुलिस आयुक्त व आईपीएस अधिकारी रश्मि शुक्ला के खिलाफ मुंबई की पुणे पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। बता दें कि रश्मि शुक्ला के खिलाफ अवैध फोन टैपिंग मामले में केस दर्ज किया गया है।

 

पुणे के अधिकारी ने दी जानकारी

 

वहीं पुणे के एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रश्मि शुक्ला फिलहाल केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर हैं। वह अभी सीआरपीएफ हैदराबाद की अतिरिक्त महानिदेशक हैं। वह पहले पुणे की पुलिस आयुक्त रह चुकी हैं। बंद गार्डन पुलिस थाने में रश्मि शुक्ला के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उन पर अवैध रूप से फोन टैपिंग का आरोप लगाया गया है। उन पर भारतीय टेलीग्राफ कानून की धारा 26 लगाई गई है।

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: