India Rise Special

महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, सरकार का पुतला फूंका

पिथौरागढ़। उत्तराखंड बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी से आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए , पुतला फूंका। उनका कहना है कि, “शासनकाल में महंगाई और बेरोजगारी से आम जनता परेशान है। रसोई गैस के दाम हजार के पार पहुंच गए हैं।जरूरी सामान की कीमत ऐतिहासिक रूप से बढ़ी रही हैं और सिर्फ भाजपा के अच्छे दिन आए हैं।”

 

 

 

बीते सोमवार को कांग्रेस के  जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर के नेतृत्व में  टकाना में सभी कार्यकर्ताओं ने  केंद्र और राज्य सरकार खिलाफ जमकर प्रदर्शन करते हुए , सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए , पुतला फूंका। प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसपर बोलते हुए कहा कि, ” देश-प्रदेश में महंगाई के सभी पुराने रिकार्ड ध्वस्त हो गए हैं, जो भाजपा सरकार की देन है। रसोई गैस देश के इतिहास में पहली बार हजार के पार पहुंच गई है। गरीब लोगों के लिए रसोई गैस भराना मुश्किल हो गया है। डबल इंजन सरकार की उज्ज्वला योजना के सिलिंडर शोपीस बन गए हैं।”

 

 

 

नगर अध्यक्ष पवन माहरा ने कहा कि, ” डबल इंजन की सरकार में प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है। प्रदेश का युवा रोजगार के लिए दर-दर भटकने के लिए मजबूर है। भाजपा ने प्रदेश में राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए सीएम तो बदले लेकिन प्रदेश के हालत नहीं बदली।” वही  प्रदेश सचिव करन सिंह ने महंगाई के साथ भाजपा की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि,    “देश-प्रदेश की जनता भाजपा सरकार की गलत नीतियों को बखूबी समझ चुकी है। जनता आगामी चुनाव में भाजपा सरकार को बाहर का रास्ता दिखाएगी।” पुतला दहन में ऋषेंद्र महर, शुभम बिष्ट, दीपक तिवारी, रवि बोहरा, भुवन जोशी, शिवम पंत आदि शामिल रहे।

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: