PoliticsTrending

यूपी: पार्टी से एक और विधायक की नाराजगी आई सामने, बैठक में नहीं हुए शामिल …

# भोजीपुरा विधायक की चुप्पी से सपा सन्नाटे में, दफ्तर में लटका ताला
 
# सपा विधायक दल की बैठक में नहीं शामिल हुए, मगर विधानसभा सत्र में लिया हिस्सा
 
# पेट्रोल पंप टूटने के बाद सहयोग न मिलने पर पार्टी हाई कमान से खफा हैं विधायक

यूपी: समाजवादी पार्टी में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। रामपुर में जहां कद्दावर नेता आजम खां हाई कमान से नाराज चल रहे हैं, वहीं बरेली में भोजीपुरा विधायक शहजिल इस्लाम भी अपने ऊपर आयी विपत्ति के बाद पार्टी के रवैये से खुश नहीं हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर दिए गए विवादित बयान के बाद बीडीए ने विधायक शहजिल इस्लाम के पेट्रोल पंप पर बुलडोजर चला दिया था। उनके बारातघर और मकान के निर्माण पर भी बीडीए की ओर से नोटिस जारी किए गए थे।

शहजिल इस्लाम के विवादित बयानों की जांच फिलहाल क्राइम ब्रांच कर रही है। मगर, शहजिल इस्लाम अपनी पार्टी सपा से इसलिए खफा हैं कि जब वो संकट में थे तो पार्टी संगठन का उन्हें कोई सहयोग नही मिला। न ही पार्टी नेताओं ने उनका हाल लेना जरूरी समझा। शहजिल इस्लाम ने लखनऊ में एक दिन पहले हुई सपा विधायक दल की बैठक में आजम खां की तर्ज पर हिस्सा नहीं लिया।

एमसीडी स्कूल का दिल्ली महिला आयोग ने किया निरिक्षण, बच्चियों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम न होने पर होगी ये कार्यवाही

हालांकि वह दूसरे दिन विधानसभा सत्र में हिस्सा लेने लखनऊ जरूर पहुंचे। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से वह अपनी नाराजगी का खुलकर इजहार नही कर रहे हैं लेकिन वह बरेली के सपा कार्यालय पहुंच भी नहीं रहे हैं। न ही स्थानीय सपा नेताओं के फोन उठा रहे हैं। इस बारे में सपा जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप का कहना है कि शहजिल इस्लाम सपा के बड़े नेता हैं। वह विधायक दल की बैठक में नही पहुंच पाए तो इसका मतलब यह नही है कि वह नाराज हैं। आजम खां भी पार्टी से नाराज नही हैं।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: