TrendingUttar Pradesh

Fatehpur News: लोडर एसोसिएशन जिलाध्यक्ष अभिनव यादव समेत पदाधिकारी हुए सम्मानित

फतेहपुर: भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल और अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता ने आदर्श व्यापार मंडल गर्ग गुट के लोडर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अभिनव यादव सहित सभी पदाधिकारियों को सम्मानित किया। कलेक्टरगंज स्थित कार्यालय में हुए शपथ ग्रहण के दौरान अतिथियों ने सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील भी की। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप गर्ग, लोडर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अभिनव यादव सहित कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।

कलेक्टरगंज स्थति आदर्श व्यापार मंडल कार्यालय स्थति परिसर में कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने एसोसिएशन के सदस्यों से सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की। मुख्य अतिथि ने कहा, मैं आपलोगों के बीच से निकल कर आप लोगों के बीच में हूं। मेरा संघर्ष मेरी राजनीति आप लोगों के बीच से ही हुई है। जिस तरह आपने साथ दिया है, उसी तरह सरकार भी आपके साथ खड़ी है। आप आगे बढ़िए और सरकार की योजनाओं का लाभ लेते हुए रोजगार से जुड़िए।

Fatehpur News: लोडर एसोसिएशन जिलाध्यक्ष अभिनव यादव समेत पदाधिकारी हुए सम्मानित

विधायक ने नवनियुक्‍त पदाधिकारियों को दी बधाई

आयोजन के दौरान विधायक विकास गुप्ता ने सभी को संबोधित किया। उन्होंने कहा,  कार्यक्रम में मौजूद सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई और उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं। आप सभी आगे बढ़े और सरकारी योजना का लाभ लें। कोई भी आपका उत्पीड़न करे, परेशान करें तत्काल मुझे बताएं, यह बर्दाश्त नहीं है। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अभिनव यादव सहित, कोषाध्यक्ष, संयुक्त मंत्री आशीष कुमार, मीडिया प्रभारी कमल तिवारी, संगठन मंत्री राजू साहू, प्रचार मंत्री मनीष यादव और संयुक्त मंत्री मोहन कुमार को प्रमाण पत्र देकर उन्हें उनके दायित्वों के प्रति सजग कराया।

आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप गर्ग ने कहा कि आयोजन के लिए लोडर एसोसिएशन ने कड़ी मेहनत की। इसकी सफलता का श्रेय सभी साथियों को जाता है। मुझे उम्मीद है, संगठन नई उचाइयों तक जाएगा। समारोह के दौरान आदर्श व्यापार मंडल गर्ग गुट के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप गर्ग, लोडर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अभिनव यादव, महामंत्री देवदत्त, कोषाध्यक्ष सिद्धांत गुप्ता, उपाध्यक्ष धनंजय यादव सहित कई पदाधिकारी और सहयोगी मौजूद रहे।

 

लोडर एसोसिएशन की ओर से कार्यक्रम में आए सभी मुख्य, विशिष्ट अतिथियों और पदाधिकारियों को धन्यवाद देता हूं। भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। साथ ही अयाहशाह विधायक विकास गुप्ता ने हम सभी युवा पदाधिकारियों का उत्साह वर्धन किया। वहीं संस्थापक और प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप गर्ग की ने हम सभी को आशीर्वाद दिया।”

अभिनव यादव, जिलाध्यक्ष

लोडर एसोसिएशन, फतेहपुर।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: