PoliticsTrendingUttar Pradesh

UP के 37 जिलों में आज शाम थम जाएगा चुनाव प्रचार, चार मई को मतदान

निकाय चुनाव के पहले चरण में दो अध्यक्षों समेत 86 प्रत्‍याशी चुने गए निर्विरोध

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के नगर निकाय चुनाव के पहले चरण का चुनाव प्रचार मंगलवार यानी आज शाम छह बजे थम जाएगा। लखनऊ सहित 37 जनपदों में चुनाव प्रचार का समय आज शाम छह बजे तक ही है। चार मई (गुरुवार) को सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदान होना है। पहले चरण के चुनाव मैं सबसे अधिक प्रचार भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने किया।

भाजपा की ओर से मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित लगभग 24 मंत्रियों को प्रचार में उतारा गया। दूसरी ओर समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव और शिवपाल यादव ने ही चुनाव प्रचार किया है। पहले चरण के चुनाव में बसपा और कांग्रेस के नेताओं ने भी पूरी ताकत लगाई है। चार मई को पहले चरण में 37 जिलों में 7592 पदों पर 44,226 प्रत्‍याशियों के लिए मतदान होगा।

इन्‍हें चुना गया निर्विरोध

राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने बताया कि आगरा जिले की नगर पंचायत दयालबाग में अध्यक्ष निर्विरोध चुना गया है। इसके अलावा मथुरा, आगरा, मुरादाबाद और गोरखपुर नगर निगमों में दो-दो व झांसी, सहारनपुर और फिरोजाबाद नगर निगम में एक-एक पार्षद निर्विरोध चुन लिए गए हैं। नगर पंचायतों की बात करें तो आगरा में 13, महराजगंज में 10, गोंडा में तीन, कुशीनगर, फतेहपुर, प्रयागराज और मैनपुरी में दो-दो व श्रावस्ती से एक सदस्य निर्विरोध चुना गया है। वहीं, झांसी में नगर पालिका चिरगांव के अध्यक्ष को निर्विरोध चुना गया है।

इतने प्रत्‍याशियों के लिए होगा मतदान

चुनाव आयुक्त मनोज कुमार ने बताया कि 36 नगर पालिका सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं। आगरा से नौ सदस्य, रामपुर एवं शामली में चार-चार, सहारनपुर में तीन, गोंडा, मथुरा, झांसी एवं लखीमपुर खीरी में दो-दो, जालौन, फिरोजाबाद, फतेहपुर, महराजगंज, सीतापुर, संभल और हरदोई में एक-एक नगर पालिका सदस्य निर्विरोध चुन लिया गया। इस तरह पहले चरण में महापौर पद के लिए लड़ने वालों की संख्या 122, निगमों के पार्षद पद पर 5432, नगर पालिका अध्यक्ष पद पर 1069, पालिका सदस्य पद पर 14862, नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर 2932 और पंचायत सदस्य पद पर 19,818 रह गई है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: