world

तुर्किये और सीरिया में भूकंप ने अब तक आठ हजार लोगों की मौत, मौतों का सिलसिला जारी…

भूकंप ने हजारों की संख्या में घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया है। इससे लाखों लोग बेघर हो गए हैं। इस दौरान तुर्किए और सीरिया में कड़ाके की ठंड

नई दिल्ली: तुर्किये और सीरिया में भूकंप ने जमकर कहर बरपाया है। भूकंप ने अब तक आठ हजार से ज्यादा लोगों की जान ले ली है। वहीं करीब 35 हजार से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं।

बताया जा रहा है कि, मृतकों और घायलों की संख्या अभी भी थम नहीं रही है। हजारों की संख्या लोग मलबे के नीचे फंसे हुए हैं। मलबे के नीचे लोगों के जिंदा बाहर निकालने को लेकर तेजी से राहत-बचाव का काम किया जा रहा है। जो जिंदा हैं, वो मलबों के ढेर में अपनों को तलाश रहे हैं। दिनरात मलबे की खुदाई चल रही है।

महाराष्ट्र: शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे के काफिले पर पथराव, शिव संवाद यात्रा के दौरान हंगामा

भूकंप ने हजारों की संख्या में घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया है। इससे लाखों लोग बेघर हो गए हैं। इस दौरान तुर्किए और सीरिया में कड़ाके की ठंड ने भी लोगों को मुसीबत में डाल दिया है। लोग सड़क किनारे खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। ठंड के चलते सबसे ज्यादा बच्चों की हालत खराब हो रही है।

हालांकि, संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन और खाड़ी राज्यों सहित दर्जनों देशों ने तुर्किये और सीरिया को मदद के लिए आगे आए हैं। इन देशों में खोजी दलों के साथ-साथ राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: