
देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ली शपथ
नई दिल्लीः देश के 15 वें राष्ट्रपति के रूप में द्रौपदी मुर्मू ने आज देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद यानी राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण किया| भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एनवी रमण ने उन्हें संसद भवन के ऐतिहासिक सेंट्रल हाॅल में पद एचं गोपनीयता की शपथ दिलाई | राष्ट्रपति की शपथ के साथ द्रौपदी मुर्मू देश की सबसे कम उम्र की व पहली आदिवासी राष्ट्रपति महिला हैं | आपको बता दें कि मुर्मू आजादी के बाद जन्म लेने वाली भारत की पहली राष्ट्रपति हैं |
आज राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगी द्रौपदी मुर्मू, देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति है मुर्मू