IndiaTrending

आज राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगी द्रौपदी मुर्मू, देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति है मुर्मू

। शपथ ग्रहण के बाद नवनिर्वाचित राष्ट्रपति का संबोधन भी होगा। द्रौपदी मुरमू देश की पहली महिला आदिवासी

नई दिल्ली: देश की नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगी। द्रौपदी मुर्मू आज सुबह 10:15 पर संसद के सेंट्रल हॉल में कार्यक्रम में शपथ ग्रहण लेंगी। देश के मुख्य न्यायाधीश एन वी रमन उन्हें शपथ दिलाएंगे। इस दौरान द्रौपदी मुर्मू को 21 तोपों की सलामी दी जाएगी। शपथ ग्रहण के बाद नवनिर्वाचित राष्ट्रपति का संबोधन भी होगा। द्रौपदी मुरमू देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति हैं। शपथ ग्रहण से पहले निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और निर्वाचित राष्ट्रपति मुर्मू संसद पहुंचेंगे।

आपको बता दें कि द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण समारोह में उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मंत्रिपरिषद के सदस्य, राज्यपाल, मुख्यमंत्री राजनयिक मिशन के प्रमुख संसद सदस्य और सरकार के प्रमुख असाइनेशन अधिकारी समारोह में शामिल होंगे। संसद के केंद्रीय कक्ष में समारोह के समापन पर राष्ट्रपति राष्ट्रपति भवन के लिए रवाना होंगी जाने इंटरसर्विस गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा और निवर्तमान राष्ट्रपति का शिष्टाचार सम्मान किया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक शपथ ग्रहण समारोह से पहले नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राजघाट जाएंगे जहां वह महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: