
राजस्थान के इन जिलों को मिली सौगात, 4 नवीन तहसील को मंजूरी
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चार नई तहसील के गठन को मंजूरी दे दी है आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उदयपुर जिले ( districts of Rajasthan ) की कुराबड और नयागांव उप तहसीलों को नवीन तहसीलों के रूप में क्रमोन्नत करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। जिसके बाद नवीन तहसील कुराबड़ में 6 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 24 पटवार मण्डल एवं 107 राजस्व ग्राम शामिल होंगे. इसी प्रकार, नयागांव तहसील में 5 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 18 पटवार मण्डल एवं 88 राजस्व ग्राम शामिल होंगे।

इसके अलावा मुख्यमंत्री गहलोत ने चित्तौड़गढ़ जिले के जब आधा में नवीन उप तहसील के सृजन को मंजूरी दी है गहलोत सरकार के इस निर्णय से लोगों को स्थानीय स्तर पर ही राजस्व कार्यों को करवाने में आसानी होगी पहले इसमें काफी समस्या होती थी। नवीन उप तहसील जावदा में 2 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त 7 पटवार मण्डल एवं 70 राजस्व ग्राम शामिल होंगे. जयपुर जिले के जोबनेर में नवीन तहसील के सृजन को स्वीकृति दी गयी है।नवीन तहसील जोबनेर में 05 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 20 पटवार मण्डल एवं 78 राजस्व ग्राम शामिल होंगे.
यह भी पढ़े : गहलोत सरकार ने किए 15 आईपीएस अफसरों के तबादले, देखें सूची
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने साल 2021 22 में बजट सत्र के दौरान प्रशासनिक इकाइयों के विस्तार एवं नवीन तहसील के लिए राजस्थान में विभिन्न नए कार्यालय खोलने उप तहसीलों के क्रमोन्नयन एवं नए उप तहसील कार्यालय खोलने की घोषणाएं की थीं.