Dehradun: क्रिसमस की पूर्व संध्या पर रैन बसेरा में जरूरतमंदों से मिले मुख्यमंत्री धामी
रैन बसेरों में ठहरे लोगों का हालचाल जाना इस दौरान मुख्यमंत्री ने दून अस्पताल समेत शहर के अलग-अलग स्थानों पर जरूरतमंदों
देहरादून: क्रिसमस की पूर्व संध्या पर सर्द रात में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अचानक जरूरतमंदों के बीच पहुंचकर कंबल वितरण किया। इस दौरान अपनों के बीच मुख्यमंत्री को देख जरूरतमंद लोगों के चेहरे पर रौनक आ गई। रैन बसेरों में ठहरे लोगों का हालचाल जाना इस दौरान मुख्यमंत्री ने दून अस्पताल समेत शहर के अलग-अलग स्थानों पर जरूरतमंदों को कंबल बांटे।
कंबल बांटने का अभियान पूरे प्रदेश में चलेगा जिलाधिकारी इसकी कमान संभाल लेंगे बता देंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके निर्देश दिए हैं। पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को लैंड बसेरे की स्थिति में सुधार और जगह-जगह अलाव जलाने की व्यवस्था के निर्देश दिए उन्होंने कहा कई बार इसी तरह सुबह की सैर पर भी निकल सकते हैं और आम जनता व युवाओं से सरकार के कार्यों को फीडबैक ले सकते हैं।
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ी ठिठुरन , 2 दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी
मुख्यमंत्री ने दिए अलाव और जरूरतमंदों को कंबल देने के निर्देश
मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों नगर आयुक्त को निर्देश दिया है कि वे अपने क्षेत्रों में प्रमुख स्थलों पर अलाव की व्यवस्था करें। बेघर और जरूरतमंदों को कंबल गर्म कपड़े उपलब्ध कराएं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर सुशासन दिवस पर इस काम को अभियान की तरह लिया जाए।
कंबल बांटने की जिम्मेदारी एसडीएम और तहसीलदार की
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ठंड बढ़ रही है। बिगर लोगों के लिए ठंड से बचाव की समुचित व्यवस्था की जाए। कंबल और गर्म कपड़ों का पर्याप्त प्रबंधन किया जाए। इसके लिए एसडीएम व तहसीलदारों की जिम्मेदारी है कि वह गांव में कंबल बांटने का कार्य करें।