India - WorldTrending

तूफान ‘बिपरजॉय’ शाम तक पहुंचेगा जखौ पोर्ट, खतरे वाले इलाकों से निकाले गए 75 हजार लोग

तूफान के कारण कच्छ और सौराष्ट्र में हो रही भारी बारिश

पोरबंदर/कच्‍छ/मोरबी: गुजरात के तटीय क्षेत्रों की ओर बढ़ रहा चक्रवात ‘बिपरजॉय’ बहुत खतरनाक हो चुका है। मौसम विभाग के मुताबिक, यह गुरुवार शाम 4 से रात 8 बजे के बीच कच्छ के जखौ पोर्ट पहुंचेगा। इस दौरान हालात बेहद खराब होने की संभावना है।

मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि तूफान ‘बिपरजॉय’ सौराष्ट्र और कच्छ की ओर बढ़ रहा है। यह जखौ से लगभग 180 किमी की दूरी पर है। हवाओं की रफ्तार 125-135 किमी प्रति घंटे रफ्तार से चल रही हैं। उन्होंने कहा कि यह शाम 4 बजे तक तट पर पहुंचेगा। यह अति गंभीर चक्रवाती तूफान है। इस वजह से पेड़, छोटे मकान, मिट्टी और टिन के घरों को नुकसान हो सकता है। सौराष्‍ट्र और कच्छ के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है।

इन राज्‍यों में भी देखने को मिल रहा असर

मौसम विभाग के अनुसार, तूफान दक्षिणी अरब सागर में पैदा होने के बाद गुजरात तट के करीब पहुंचने तक कई बार रास्ता बदलता रहा। इससे यह कमजोर हुआ है, लेकिन कई बार खतरनाक हुआ है। गुजरात के प्रभावित आठ जिलों से 75,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, गुजरात और महाराष्ट्र सहित कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और पश्चिमी राजस्थान में इसका असर देखा जा रहा है। यहां के कई क्षेत्रों में तेज हवाएं चल रही हैं और बारिश हो रही है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: