India Rise SpecialSportsTrending

CWG 2022 : कनाडा की मिशेल को मात दे पीवी सिंधु ने हासिल किया स्वर्ण पदक

ब्रेकिंग 

भारत की झोली में एक और गोल्ड आ गया है। दरअसल, स्टार शटलर पीवी सिंधु(PV Sindhu) ने राष्ट्रमंडल खेलों(CWG 2022) में स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है। उन्होंने महिला एकल के फाइनल में कनाडा की मिशेल ली को मात दी।

सिंधु ने यह मुकाबला 21-15, 21-13 से अपने नाम किया। वह पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों में एकल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहीं। इससे पहले 2018 गोल्ड कोस्ट में उन्हें मिक्स्ड टीम स्पर्धा में स्वर्ण मिला था। तब एकल में वह साइना नेहवाल के खिलाफ फाइनल हार गई थीं।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: