India - WorldTrending

आज Aditya L1 की कक्षा बढ़ाएगा ISRO, अभी पृथ्वी से सबसे अधिक दूरी 19,500 किमी

126 दिन में L1 पॉइंट पर पहुंचेगा आदित्‍य L1

नई दिल्‍ली: पृथ्वी की अंडाकार कक्षा में पहुंचने के बाद आदित्य L1 स्पेसक्राफ्ट की रविवार (3 सितंबर) को सुबह लगभग 11:45 बजे ऑर्बिट बढ़ाई जाएगी। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के वैज्ञानिक ऑर्बिट बढ़ाने के लिए स्पेसक्राफ्ट के इंजन कुछ देर के लिए फायर करेंगे। अभी आदित्य 235 x 19500 Km की कक्षा में है।

आदित्य स्पेसक्राफ्ट को 2 सितंबर को सुबह 11.50 बजे PSLV-C57 के XL वर्जन रॉकेट के माध्‍यम से श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च किया गया था। लॉन्चिंग के 63 मिनट 19 सेकेंड बाद स्पेसक्राफ्ट को पृथ्वी की कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया गया था। लगभग चार महीने बाद यह 15 लाख Km दूर लैगरेंज पॉइंट-1 तक पहुंचेगा। इस पॉइंट पर ग्रहण का प्रभाव नहीं पड़ता, जिससे यहां से सूरज पर आसानी से रिसर्च की जा सकती है। ​

पांच पॉइंट्स में समझिए आदित्य L1 का सफर

PSLV रॉकेट ने आदित्य को 235 x 19500 Km की पृथ्वी की कक्षा में छोड़ा।

16 दिनों तक पृथ्वी की कक्षा में रहेगा। पांच बार थ्रस्टर फायर कर ऑर्बिट बढ़ाएगा।

फिर से आदित्य के थ्रस्टर फायर होंगे और ये L1 पॉइंट की ओर निकल जाएगा।

110 दिन के सफर के बाद आदित्य ऑब्जरवेटरी इस पॉइंट के पास पहुंच जाएगा।

थ्रस्टर फायरिंग के जरिए आदित्य को L1 पॉइंट के ऑर्बिट में डाल दिया जाएगा।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: