
सीएम शिवराज सिंह चौहान का ऐलान, प्रदेश में 9200 खुलेंगे CM RISE Schools
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बड़ा ऐलान किया है जिससे प्रदेश के बच्चों को शिक्षा क्षेत्र में काफी मदद मिल सकेगी आपको बता दें कि मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार द्वारा कहा गया है कि प्रदेश के हर क्षेत्र में गुणवत्तायुक्त शिक्षा देने के लिए 9200 CM RISE Schools की शुरुआत की जाएगी, जितने भी सीएम राइज स्कूल खोले जाएंगे सभी का उद्देश्य बच्चों को ज्ञान कौशल और नागरिक को संस्कार देना होगा साथ ही इन स्कूलों में भारतीय संस्कृति और संस्कारों की शिक्षा भी दी जाएगी.

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के समक्ष मंत्रालय में सी.एम.राइज स्कूल की विस्तृत कार्य-योजना प्रस्तुत की गई। बैठक में स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार वीडियो कान्फ्रेंस से शामिल हुए। बैठक में मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस और प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा उपस्थित थे।
यह भी पढ़े : सीएम शिवराज के निर्देश, प्रदेश के बेसहारा बच्चों के लिए तैयार होगी योजना
प्रति स्कूल दो से तीन हजार होंगे विद्यार्थी
सीएम राइस स्कूल की प्रस्तुति के दौरान बैठक में बताया गया कि मध्यप्रदेश में चार स्तरों जिला, विकासखंड,संकुल और ग्रामों के समूह स्तरों पर सी.एम. राइज स्कूल प्रस्तावित किए गए है। जिला स्तर पर प्रत्येक जिले में एक (कुल 52) सी.एम. राइज स्कूल होंगे, जिसमें प्रति स्कूल 2000 से 3000 विद्यार्थी होंगे। विकास खंड स्तरीय 261 स्कूल होंगे, जिनमें प्रति स्कूल 1500 से 2000 विद्यार्थी होंगे। इसी प्रकार संकुल स्तरीय 3200 स्कूल होंगे, जिनमें प्रति स्कूल 100 से 1500 विद्यार्थी होंगे।