
मुख्यमंत्री ने गोरखपुर को दी करोड़ों की सौगात, कहा- जनता और शासन की सहभागिता से होगा विकास
महंत दिग्विजय नाथ पार्क में सड़क, संपर्क मार्ग, बाढ़ सुरक्षा और शिक्षा आदि की ₹144 करोड़ की 100 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया
गोरखपुर: दो दिवसीय दौरे पर अपने गृह जनपद पहुंचे मुख्यमंत्री योगी(cm yogi) आदित्यनाथ ने रविवार को महंत दिग्विजय नाथ(digvijaynath) पार्क में सड़क, संपर्क मार्ग, बाढ़ सुरक्षा और शिक्षा आदि की ₹144 करोड़ की 100 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ‘नए उत्तर प्रदेश(up) का नया गोरखपुर’ (gorakhpur)विकास(vikas) के सुपथ पर तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है।।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि विकास केवल शासन के अनुसार ही नहीं चलना चाहिए। आम जनमानस की सहभागिता भी उसके साथ होनी चाहिए। उन्होंने कहा, जनप्रतिनिधि उनका प्रतिनिधित्व करता हुआ दिखाई दे। एक योग्य जनप्रतिनिधि निरंतर प्रयास करके अपने क्षेत्र के लिए परियोजनाएं लेकर आता है। आज उसका परिणाम जनपद गोरखपुर की प्रत्येक विधानसभा सीट पर देखने को मिल रहा है।
विकास परियोजनाओं में जनता करे मदद
बड़ी खबर: भारतीय किसान यूनियन में दो फाड़, टिकैत भाइयों को BKU से निकाला गया
सीएम योगी ने कहा कि सड़कें, स्कूल, कॉलेज बन रहे हैं, अस्पताल व मेडिकल कॉलेज का निर्माण हो रहा है, उद्योग धंधे लग रहे हैं। जनप्रतिनिधियों के प्रयास पर सरकार परियोजनाओं को स्वीकृति देकर धनराशि अवमुक्त करती है। उन्होंने कहा, जनता-जनार्दन का भी यह दायित्व है कि सकारात्मक रूप से विकास की इन परियोजनाओं में अपना सहयोग करे।
भारत ने पहली बार थॉमस कप जीतकर बैडमिंटन में रचा इतिहास
सूबे के मुखिया ने कहा कि बारिश के दौरान गोरखपुर महानगर में कहीं भी जल-जमाव की समस्या न होने पाए, इसके लिए अभी से प्रयास किए जा रहे हैं। प्रशासन युद्धस्तर पर जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहा है। सभी जनप्रतिनिधि नियमित रूप से जनता की समस्याओं को सुनें। उन्होंने कहा, यदि जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारी नियमित रूप से एक घंटा जनता-जनार्दन की समस्या के निस्तारण के लिए दें तो समाज के तमाम विवादों का पटाक्षेप हो सकता है।