TrendingUttar Pradesh

उप मुख्यमंत्री ने बुद्ध पूर्णिमा पर देश व प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

सबसे बड़ा दुश्मन आपको उतना नुकसान नहीं पहुंचा सकता ,जितना कि आपके असुरक्षित विचार।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य(keshav prasad maurya ) ने बुद्ध पूर्णिमा(buddh purnima) के पावन व पुनीत अवसर पर देश व प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। मौर्य ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि भगवान बुद्ध के आदर्श जन -जन को सत्य, शान्ति व अहिंसा के लिए प्रेरित करते हैं। भगवान बुद्ध ने सत्य ,शान्ति व अहिंसा की स्थापना कर अध्यात्म के प्रकाश को सम्पूर्ण विश्व में फ़ैलाने का कार्य किया। उन्होंने कहा था, स्वयं पर विजय प्राप्त करना, दूसरों पर विजय प्राप्त करने से बड़ा कार्य है। उन्होंने कहा था कि आपका सबसे बड़ा दुश्मन आपको उतना नुकसान नहीं पहुंचा सकता ,जितना कि आपके असुरक्षित विचार।

बड़ी खबर: भारतीय किसान यूनियन में दो फाड़, टिकैत भाइयों को BKU से निकाला गया

केशव प्रसाद मौर्य ने अपने संदेश में कहा है कि कि तथागत बुद्ध का जीवन दर्शन ,उनके विचार आज, पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक हैं। उनके विचार जन जन के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण व उपयोगी हैं ,तभी दुनिया के तमाम देशों में भी उनको पूजा जाता है।कहा कि हम सबको उनकी शिक्षा व उनके आदर्शों का न केवल अनुसरण करना चाहिए बल्कि आत्मसात भी करना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने गोरखपुर को दी करोड़ों की सौगात, कहा- जनता और शासन की सहभागिता से होगा विकास

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: