
प्रियंका गाँधी को चुनौती, कहीं से चुनाव लड़े मैं उनके खिलाफ लडूंगा – दिनेश प्रताप सिंह
दिनेश प्रताप सिंह ने गांधी परिवार को सुविधा परिवार बताया।
रायबरेली : रायबरेली से एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को चुनौती देते हुए कहा कि प्रियंका गांधी प्रदेश के किसी भी विधानसभा सीट से चुनाव लड़े मैं उनके खिलाफ वहां से चुनाव लड़ लूंगा।
इतना ही नहीं उन्होंने प्रियंका पर तीखा वार करते हुए कहा कि प्रियंका का दो दिवसीय रायबरेली दौरे 1 दिन में खत्म हो गया क्योंकि जनता उनसे मिलना ही नहीं चाहती है।
दिनेश प्रताप सिंह ने गांधी परिवार को सुविधा होगी परिवार बताया।
इतना ही नहीं उन्होंने बड़ा लगाते हुए कहा कि गांधी परिवार जनता की सेवा करना ही नहीं चाहता अगर कोई जनता की सेवा करना चाहता है तो वह मात्र बीजेपी की सरकार है जो जमीनी स्तर पर कार्य करते नजर आ रहे हैं। प्रियंका गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने की सुर्खियों के बीच उन्होंने कहा कि वह रायबरेली की किसी भी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने मैं अपने पार्टी से उनके खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए टिकट मांग लूंगा