PoliticsTrending

UP Election 2022: सुरेश खन्ना ने किया डोर टू डोर जनसंपर्क

गदियाना के निवर्तमान सभासद पति छंगेलाल राठौर सदर मंडल अध्यक्ष

शाहजहांपुर: शाहजहांपुर की नगर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी एवं कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने मोहल्ला गदियाना समेत आसपास के इलाकों में डोर टू डोर जनसंपर्क कर समर्थकों के साथ बैठक की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने भाजपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में देश प्रदेश और जनपद का विकास हुआ है और आगे भी होगा। इस दौरान गदियाना के निवर्तमान सभासद पति छंगेलाल राठौर सदर मंडल अध्यक्ष अनूप कुमार सिंह, महिला मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष विनीता गुप्ता, सदर मंडल पूर्व अध्यक्ष सविता सक्सेना, कैन्ट मंडल उपाध्यक्ष अतुल राठौर, आशीष सक्सेना, विनोद कुमार, रामनिवास राठौर, मनोज श्रीवास्तव, अरुण राठौर आदि समर्थकों ने फूल माला पहनाकर कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना का स्वागत किया।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: