IndiaIndia - World

Budget Session : इस तारीख से शुरू होगा संसद का बजट सत्र, वित्त मंत्री पेश करेंगी बजट…

नेशनल डेस्क :  संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होकर छह अप्रैल तक चलेगा। सत्र की शुरुआत लोकसभा और राज्यसभा के संयुक्त सत्र से होगी।

संसद के बजट सत्र के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू दोनों सदनों को संबोधित करेंगी। यह उनका संसद के दोनों सदनों को पहला संबोधन होगा। जानकारी के मुताबिक, बजट सत्र के पहले दिन दोनों सदनों में इकोनॉमिक सर्वे को पेश किया जाएगा। इसके बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में केंद्रीय बजट पेश करेंगी।

ये भी पढ़े :- J&K : बडगाम के मझमा में पटरी से उतरी ट्रेन, किसी के हताहत होने की खबर नहीं ..

वहीं बजट एक फरवरी को पेश किया जाएगा। सत्र का पहला भाग 10 फरवरी तक जारी रह सकता है। इसके बाद बजट सत्र का दूसरा भाग छह मार्च को शुरू होगा और यह 6 अप्रैल तक चलेगा।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: