India Rise Special

काली गाजर है सेहत का खजाना, मिलते हैं अनगिनत फायदे

हेल्थ डेस्क : काली गाजर सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है। इसे सब्जी के तौर पर भी खा सकते हैं साथ ही इसे सलाद के रूप में भी खा सकते हैं। काली गाजर लाल और नारंगी गाजर से ज्यादा बेहतर होती है। इसमें अधिक मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। चलिए जानते हैं क्या होते हैं काली गाजर के गुण।

पाचन तंत्र मजबूत बनाएं
सर्दियों में पाई जाने वाली काली गाजर सेहत के लिए बेहत फायदेमंद होती है। ये डाइजेशन के लिए बेहद फायदेमंद होती है। काली गाजर में भरपूर फाइबर होता है। ये कब्ज और एसिडिटी की समस्या को भी दूर कर देता है।

वजन घटाने में मददगार
काली गाजर वजन घटाने के लिए भी बेहद फायदेमंद होती है। इसमें भरपूर मात्रा में पोषक तत्व होते हैं। काली गाजर में घुलनशील फाइबर होता है। जो आपकी भूख को कंट्रोल करने में मदद करता है।

ये भी पढ़े :- Skin Saver Fruit: त्वचा को हानिकारक UV Rays से बचाते हैं अंगूर, जानें अन्य फायदे

आंखों के लिए बेहद फायदेमंद
काली गाजर में विटामिन ए पाया जाता है। इसमें बीटा कैरोटीन और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है।

इम्यूनिटी सिस्टम को करे बूस्ट
काली गाजर इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करता है। ये मौसमी बीमारी से भी दूर रखता है।

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: