TrendingUttar Pradesh

भाजपा की प्रशिक्षण कार्यशाला आज, कार्यकर्ताओं को दिया जाएगा जीत का मंत्र

लखनऊ: आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए जोर-आजमाइश कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश में एक तरफ समाजवादी पार्टी प्रशिक्षण शिविर के जरिए अपने कार्यकर्ताओं को मूल मंत्र दे रही है तो वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन कर रही है। सूत्रों की मानें तो भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए बड़ी रणनीति तैयार की है। 50 फिसदी वोट बैंक के लिए भाजपा ने रणनीति बनाई है। सभी सीटे जीतने के मंत्र को अपने कार्यकर्ताओं तक पहुंचाने का जिम्मा भाजपा के शीर्ष नेताओं ने अपने कन्धों पर उठाया है।

भाजपा अवध क्षेत्र के जिला पंचायत अध्यक्ष और सदस्यों की आज प्रशिक्षण कार्यशाला है। सूत्रों की मानें तो प्रशिक्षण शिविर में सपा-बसपा के 100 से अधिक जिला पंचायत सदस्य भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं। बता दें कि अवध क्षेत्र में भाजपा के 13 जिला पंचायत अध्यक्ष और 129 सदस्य हैं। आज शाम पांच बजे से ये प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू होगी। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक मौजूद रहेंगे। वहीं, महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह और केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर भी कार्यशाला का हिस्सा होंगे।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: