PoliticsTrendingUttar Pradesh

क्षेत्रीय बैठकों के जरिए चुनावी माहौल बनाने में जुटी बीजेपी, जानिए क्या है रणनीति

लखनऊ: 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भारतीय जनता पार्टी अब क्षेत्रीय बैठकों का आयोजन करने जा रही है। महिला सम्मेलन और अनुसूचित जाति सम्मेलन के लिए के लिए भाजपा क्षेत्रवार बैठकों का आयोजन करने जा रही है जिसकी शुरुआत बुधवार से होगी।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी बुधवार को पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में बैठक करेंगे। तो वहीं, प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह पश्चिमी क्षेत्र की बैठक में शामिल होंगे। पांच अक्टूबर को अवध क्षेत्र की बैठक प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी की अध्यक्षता मेँ लखनऊ मेँ होनी है। साथ ही प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह गोरखपुर क्षेत्र की बैठक का हिस्सा बनेंगे। छह अक्टूबर को प्रदेश अध्यक्ष अलीगढ में ब्रज क्षेत्र की और प्रदेश महामंत्री संगठन कानपुर क्षेत्र की बैठकों में शामिल होंगे।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: