India - WorldPoliticsTrending

भारत की राजकीय यात्रा पर सऊदी क्राउन प्रिंस, पीएम मोदी से की द्विपक्षीय वार्ता

हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय बातचीत के बाद साइन किए गए कई मेमोरेंडम

नई दिल्‍ली: देश की राजधानी नई दिल्‍ली में G-2O समिट के लिए आए सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान सोमवार को भारत की स्टेट विजिट पर हैं। वो 100 बिजनेसमैन और सात मंत्रियों के डेलिगेशन के साथ भारत आए हैं। उन्‍हें राष्ट्रपति भवन में सेरेमोनियल वेलकम दिया गया। फिर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय बातचीत की।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत के लिए सऊदी अरब अहम रणनीतिक साझेदार है। हम दुनिया की दो तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाएं हैं। ऐसे में शांति और स्थिरता के लिए आपसी सहयोग होना बहुत जरूरी है। उन्‍होंने कहा कि हम अपनी साझेदारी को नए मुकाम पर ले जाने के लिए कई पहल कर रहे हैं। वहीं, सऊदी के क्राउन प्रिंस मोहम्मद सलमान ने कहा कि हमारे संबंधों में कभी कोई विवाद का मुद्दा नहीं रहा है। सऊदी अरब के आर्थिक विकास में भारत के लोग अहम भूमिका निभाते हैं।

भारत की राजकीय यात्रा पर सऊदी क्राउन प्रिंस, पीएम मोदी से की द्विपक्षीय वार्ता

दोनों देशों के बीच साइन किए गए कई मेमोरेंडम

इसके बाद दोनों देशों के बीच कई मेमोरेंडम साइन किए गए। मोहम्मद बिन सलमान की ये दूसरी स्टेट विजिट है। क्राउन प्रिंस के वेलकम के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी ने मोहम्मद बिन सलमान के साथ आए डेलिगेशन से मुलाकात की। इससे पहले क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान साल 2019 में भी भारत की स्टेट विजिट की थी। तब दोनों देशों ने स्ट्रैटजिक पार्टनरशिप काउंसिल बनाई थी। आज की बैठक में इसी काउंसिल के कामों को लेकर चर्चा की गई। दोनों देशों में राजनीति, डिफेंस, सिक्योरिटी, अर्थव्‍यवस्‍था और ट्रेड के मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

भारत की राजकीय यात्रा पर सऊदी क्राउन प्रिंस, पीएम मोदी से की द्विपक्षीय वार्ता

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: