India - WorldTrending

Bihar Train Accident: नॉर्थ ईस्‍ट एक्‍सप्रेस की दो बोगियां पटलने से चार यात्रियों की मौत, राहत-बचाव कार्य जारी

बक्‍सर में 2 फीट तक फटी पटरी, ट्रैक टूटने से एक्सप्रेस के डिरेल होने की आशंका

बक्‍सर: नई दिल्ली से कामाख्या जा रही नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस बुधवार रात बिहार में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। ये हादसा बक्सर जंक्शन से ट्रेन चलने के कुछ ही देर बाद रघुनाथपुर पूर्वी गुमटी के पास हुआ। अबतक मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन की 24 बोगियां बेपटरी हुई हैं, जिनमें से दो बोगी पलट गईं। एक बोगी बेपटरी होने और दूसरी से टकराने के बाद किनारे गिर गई है।

पूर्व मध्य रेलवे के अधिकारियों ने अभी घायलों के संबंध में कोई सटीक जानकारी नहीं होने की बात कही है। इसके अलावा ट्रेन की कितनी बोगियां बेपटरी हुई हैं, आधिकारिक तौर पर इसकी भी पुष्टि नहीं की गई है। जिला प्रशासन ने 60 से 70 लोगों के घायल होने की पुष्टि की है। घटनास्थल पर राहत कार्य में लगे लोगों ने अबतक चार शव निकाले जाने की बात कही है। बिहार डीएम ने भी चार मौतों की पुष्टि की है। राहत और बचाव कार्य में लगे लोगों ने 50-52 लोगों के अधिक चोटिल होने की जानकारी दी है।

Bihar Train Accident: नॉर्थ ईस्‍ट एक्‍सप्रेस की दो बोगियां पटलने से चार यात्रियों की मौत, राहत-बचाव कार्य जारी

घटनास्‍थल पर जारी है राहत और बचाव कार्य

बुधवार रात करीब 09.35 बजे दानापुर मंडल के रघुनाथपुर स्टेशन के पास गाड़ी संख्या 12506 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस हादसे का शिकार हो गई, जिसके बाद घटनास्थल पर भारी भीड़ जुट गई। आम लोग राहत और बचाव कार्य में लग गए। घटनास्थल शहरी क्षेत्र से दूर है। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि मेडिकल टीम और अधिकारियों के साथ-साथ दुर्घटना राहत यान घटनास्थल पर हैं।

वहीं, बिहार के उप मुख्‍यमंत्री तेजस्‍वी यादव और केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने भी घटना की जानकारी लेते हुए राहत-बचाव कार्य और हर संभव मदद पहुंचाने की बात कही। इसके अलावा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि बक्सर में घटना स्थल पर राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। NDRF, SDRF, जिला प्रशासन, रेल अधिकारी और स्थानीय लोग टीम के रूप में काम कर रहे हैं। रेलवे वार रूम ने भी काम शुरू कर दिया है।

रेलवे की ओर से जारी हुए हेल्पलाइन नंबर

PNBE- 9771449971

DNR- 8905697493

ARA- 8306182542

COML CNL- 7759070004

पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन- 97948 49461, 8081206628

पंडित दीन दयाल उपाध्याय कमर्शियल कंट्रोल- 8081212134.

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: