India Rise Special

Bihar Assembly Election 2020: इस विधासभा चुनाव में क्या कुछ होगा नया जानें  वोटिंग का पूरा शिड्यूल

bihar assembly election 2020


 

Bihar Election 2020: कोरोना संकट को दरकिनार करते हुए चुनाव आयोग ने सियासी जंग का ऐलान कर दिया है। कोरोना को देखते हुए 2 दशक में ऐसा पहली बार हो रहा है की चुनाव की प्रक्रिया कम समय में की जा रही है। चुनाव आयोग ने शुक्रवार को दिल्ली में बताया कि पहले चरण की वोटिंग 28 अक्टूबर से होगी। दूसरे चरण की वोटिंग 3 नवंबर और तीसरे चरण की वोटिंग 7 नवंबर को होगी और नतीजों की घोषणा 10 नवंबर को की जाएगी। चुनाव आयोग ने कोरोना के चलते चुनाव में कई बदलाव किए हैं। वोटिंग की टाइमिंग भी बढ़ाई गई है। वहीं मतदाताओं के लिए मतदान केंद्र पर कई विशेष सुविधाएं भी रहेंगी।

 

bihar bihar assembly election 2020 the india rise

 

मतदान केंद्र पर क्या रहेगी व्यवस्था 

कोरोना के चलते वोटिंग सेंटर पर हर एक वोटर के लिए मास्क और ग्लब्स को अनिवार्य किया गया है। वोटिंग के दौरान मास्क और ग्लब्स की व्यवस्था रहेगी। करीब 46 लाख मास्क और 6 लाख पीपीई किट और लगभग 7 लाख सैनिटाइजर का इंतजाम किया गया है। प्रत्येक पोलिंग बूथ पर थर्मल स्क्रीनिंग भी की जाएगी। साथ ही कोरोना संक्रमित व्यक्ति भी वोट डाल सकेंगे। शाम 5 से 6 बजे तक अब संक्रमित व्यक्ति भी वोट दाल सकेगा।

 

कितने डाले जाएंगे वोट 

बिहार विधायक चुनाव 2020 में 7.29 करोड़ वोटर इस बार वोटिंग का हिस्सा बन सकते हैं। इनमें 2.3 लाख ऐसे लोग मजदूर भी हैं। जो देशव्यापी लॉकडाउन के चलते घर लौट आये थे। इन्हें विशेष अभियान चलाकर वोटर लिस्ट में शामिल किया गया है। हालांकि 14 लाख मजदूर ऐसे भी हैं जिनका नाम पहले से ही वोटर लिस्ट में है।

 

बिहार चुनाव का शिड्यूल

चुनाव आयोग ने बताया कि वोटिंग 3 चरणों में होगी। पहले चरण में 16 जिलों और 71 सीटों पर चुनाव होगा। दूसरे चरण में 17 जिलों में 94 सीटों पर चुनाव होगा। वहीं तीसरे चरण में 15 जिलों में 78 सीटों पर चुनाव होगा।

 

कब जारी होगी अधिसूचना 

पहले चरण की वोटिंग के लिए 1 अक्टूबर को अधिसूचना जारी की जाएगी। नामांकन की आखिरी तारीख 8 अक्टूबर है। दूसरे चरण की वोटिंग के लिए 9 अक्टूबर को अधिसूचना जारी की जाएगी। नामांकन की आखिरी तारीख 16 अक्टूबर होगी। तीसरे चरण की अधिसूचना 13 अक्टूबर को जारी की जाएगी और नामांकन की आखिरी तारीख 20 अक्टूबर होगी।

 

किस समय दे सकते हैं आप वोट

विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन ऑनलाइन और ऑफलाइन भरे जा रहे हैं। आप सुबह 7 से शाम 6 बजे तक वोट दे सकते हैं कोरोना के चलते 1 घंटे का समय बढ़ा दिया गया है।

 

विधानसभा में कितनी सीटें किसके पास 

बिहार विधानसभा में कुल 243 विधानसभा सीटें हैं जिसमें से सबसे ज्यादा राजद के पास हैं।

एनडीए –                                                                         कुल सीटें 130 
जदयू 69
भाजपा 54
लोजपा  2
हम
निर्दलीय 4
महागठबंधन  कुल सीटें 101 
राजद  73
कांग्रेस 23
सीपीआई ML 3
निर्दलीय 1
अन्य
AIMIM  1
खाली सीटें  12

 

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: