DelhiTrending

MCD Election 2022 : दिल्ली में आज बंद रहेंगे सरकारी – गैर सरकारी विद्यालय, इस समय से चलेगी चलेंगी डीटीसी और मेट्रो

दिल्ली :  दिल्ली में कल नगर निगम चुनाव होंगे। चार दिसंबर को मतदान के लिए सभी सरकारी स्कूलों में पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। ऐसे में नगर निगम चुनाव की तैयारी को लेकर सभी सरकारी स्कूल बंद रहेंगे। इसके बदले 10 दिसंबर को दूसरे शनिवार को स्कूल खुला रहेगा। शिक्षा निदेशालय की ओर से सभी सरकारी स्कूल प्रमुखों को निर्देश दे दिए गए हैं। वहीं एमसीडी चुनाव के लिहाज से रविवार सुबह चार बजे से मेट्रो चलाई जाएंगी। वहीं सुबह चार से छह बजे के बीच सभी लाइनों पर आधे घंटे के अंतराल पर मेट्रो मिलेगी।

ये भी पढ़े :- गोरखपुर: आज से तीन दिवसीय दौरे पर सीएम योगी, सिक्स लेन फ्लाईओवर की देंगे सौगात

इसके बाद मेट्रो सामान्य समय सारिणी के मुताबिक चलेगी। दिल्ली परिवहन निगम ने भी तड़के तीन बजे से ही बसें चलाई जाएंगी। इस दौरान 35 रूटों पर बसें चलाई जाएंगी, ताकि आवागमन में दिक्कत नहीं हो। मतगणना के दौरान बुधवार को भी तड़के तीन बजे बस सेवा की शुरुआत होगी।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: