Entertainment

Bhumi Pednekar Birthday: भूमि पेडनेकर ने अपने बर्थडे पर मांगी एक खास विश

बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर आज अपना 31वां बर्थडे मना रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत दम
लगा के हईशा फिल्म से की थी। तब से अब तक भूमि में उनके फैंस को कई बदलाव देखने को मिले हैं।
‛टॉयलेट- एक प्रेम कथा’ और ‛पति पत्नी और वो’ में उनकी स्लिम बॉडी और एक्टिंग को देखकर उनके
फैंस हैरान रह गये थे। दरसअल उन्होंने अपनी डेब्यू मूवी के लिए अपना वजन 89 किलो तक बढ़ाया था और
मूवी के बाद तेजी से वेट कम भी किया था उनकी इस मेहनत को देखकर उनके  फैंस आज भी उनकी
तारीफ करते हैं।

सिंपल तरह से मना रही हैं बर्थडे
बता दें कि एक्ट्रेस हर साल अपने बर्थडे के दिन अपने फैंस से रूबरू होती हैं। लेकिन इस साल कोरोना
वायरस के चलते भूमि अपने घर में अपने परिवार के साथ जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इस साल भूमि
अपना बर्थडे सिंपल तरह से मना रही हैं।

https://www.instagram.com/p/CCxcSIbpLMP/?igshid=1hxlgfq95s2d2

भूमि  ने  लॉकडाउन में उगाई थीं सब्जियां
भूमि ने लॉकडाउन में अपनी मां सुमित्रा पेडनेकर के साथ मिलकर हाइड्रापोनिक्स (जल संवर्धन) खेती की थी।
उन्होंने मेथी, बैंगन, हरि मिर्ची और स्ट्रॉबेरी व अन्य सब्जियां भी उगाई थीं। जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल
मीडिया पर शेयर  की थीं। एक्ट्रेस का कहना हैं कि चार महीने परिवार के साथ समय बिताने को मिला। मैंने
कुकिंग की, किताबें पढ़ीं और जमकर एक्सरसाइज और मेडिटेशन भी किया। साथ ही मैंने अपने आप को
रचनात्मक कामों में व्यस्त रखा। शूटिंग को काफी मिस किया। बता दें कि शूटिंग को लेकर तैयारियां शुरू हो
गई हैं उम्मीद है जल्द शूट भी शुरू होगा।

https://www.instagram.com/p/B_Zk0RdJySM/?igshid=1x05adiu5qcmt

वैक्सीन के लिए मांगी दुआ
भूमि पेडनेकर ने कठिन समय को देखते हुए कहा कि मैं डेली वेजेस वर्कर्स के बारे में सोच की दुखी हूं।
महामारी से प्रभावित लोगों की जिंदगियां बेहतर हो जाएं वैक्सीन आ जाए बस यही मेरे जन्मदिन की सौगात
होगी।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: