EntertainmentTrendingUttar Pradesh

भोजपुरी एक्‍ट्रेस आकांक्षा दुबे ने की आत्‍महत्‍या, सारनाथ के होटल में पाई गईं मृत

अभी तक सुसाइड के कारणों का नहीं चल पाया है पता

वाराणसी: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे रविवार को वाराणसी स्थित सारनाथ के एक होटल में मृत पाई गईं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिनेत्री ने सारनाथ थाना क्षेत्र के सोमेंद्र होटल में गले में फंदा लगाकर अपनी जान ले ली। आकांक्षा भदोही जिले के चौरी थाना क्षेत्र के परसीपुर की निवासी थीं।

भोजपुरी इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा, मॉडल और एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने ‘वीरों के वीर’ और ‘कसम पैदा करने वाले की 2’ नाम की फिल्मों में काम किया था। अभिनेत्री ने ये कदम क्यों उठाया, अभी इस बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है। इस खबर के आने के बाद भोजपुरी इंडस्ट्री में सभी को झटका लगा है।

आकांक्षा को बचपन से था एक्टिंग का शौक

तीन साल की उम्र में आकांक्षा दुबे पेरेंट्स के साथ मुंबई शिफ्ट हुई थीं। उनके माता-पिता उन्हें IPS अफसर बनाना चाहते थे, लेकिन उनका मन डांस और एक्टिंग में था। उन्‍हें बचपन से ही टीवी देखना पसंद था और इसी पैशन को फॉलो करने के बाद वो फिल्मी दुनिया में आई थीं। मुंबई में पढ़ाई करने के बाद आकांक्षा दुबे ने अपना करियर फिल्मों में शुरू किया था। उन्होंने बताया था कि उनकी दोस्त पुष्पांजलि पांडे ने इसमें उनकी सहायता की थी।

डिप्रेशन के चलते छोड़ी थी इंडस्ट्री

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आकांक्षा दुबे ने 17 साल की उम्र में भोजपुरी सिनेमा में कदम रखा था और यहां उन्होंने डायरेक्टर आशी तिवारी के साथ कुछ फिल्मों में काम किया। हालांकि, उन्हें कई बार रिजेक्शन का सामना भी करना पड़ा था। बताया जाता है कि वर्ष 2018 में आकांक्षा डिप्रेशन में चली गई थीं और इसके बाद उन्होंने फिल्मी पर्दे से दूरी बना ली थी। हालांकि, उन्‍होंने फिल्मों में दोबारा वापसी करने का श्रेय अपनी मां को दिया था।

आकांक्षा दुबे ने कहा था कि मुश्किल समय में उनकी मां ने उन्हें सपोर्ट किया। फिल्मों के अलावा आकांक्षा ने कई बढ़िया गानों के म्यूजिक वीडियो में भी काम किया था। 2021 में आया अभिनेत्री का गाना ‘तुम जवान हम लाइका’ ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुआ था। उन्होंने खेसारी लाल यादव के साथ ‘नाच के मालकिनी’ वीडियो में भी काम किया था। उनके ब्लॉकबस्टर हिट गानों में ‘भुअरी’, ‘काशी हिले पटना हिले’, ‘नमरिया कमरिया में खोस देब’ शामिल हैं।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: