IndiaIndia - WorldTrending

Gujarat Assembly Election : गुजरात में दूसरें चरण का चुनाव आज , 14 जिलों की 93 सीटों पर होगा मतदान

अहमदाबाद :  गुजरात में आज विधानसभा चुनाव के आखिरी चरण का मतदान होगा। 93 विधानसभा सीटों पर कुल 833 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।

दूसरे चरण में 14 जिलों की 93 सीटों पर चुनाव होगा। इन जिलों में बनासकांठा, पाटन, मेहसाणा, साबरकांठा, अरावली, गांधीनगर, अहमदाबाद, आणंद, खेड़ा, महिसागर, पंच महल, दाहोद, वडोदरा और छोटा उदयपुर शामिल हैं। यानी, दूसरे चरण में मध्य और उत्तर गुजरात की सीटों पर चुनाव होंगे। इसके बाद आठ दिसंबर को नतीजे घोषित हो जाएंगे।

ये भी पढ़े :- Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को दिग्विजय सिंह ने कहा ‘बरात’

चुनाव में मुख्य तौर पर लड़ाई सत्ताधारी भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच है। मतदान को लेकर चुनाव आयोग ने पूरी तैयारी कर ली है। दूसरे चरण का मतदान सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक चलेगा। गुजरात की मुख्य निर्वाचन अधिकारी पी. भारती ने बताया कि, गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए कुल दो करोड़ 51 लाख 58 हजार 730 मतदाताओं के नाम सूची में है। इसमें एक करोड़ 29 लाख 26 हजार 501 पुरुष और एक करोड़ 22 लाख 31 हजार 335 महिला मतदाता हैं। अन्य मतदाता 894 हैं।

मतदान के लिए 26,409 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। चुनाव आयोग के अनुसार, इसमें 37,432 बैलट यूनिट, कंट्रोल यूनिट 36,157 और VVPAT 40,066 इस्तेमाल कर रहे हैं। मतदान कर्मचारियों की संख्या एक लाख 13 हजार 325 है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: