
मध्यप्रदेश: भारत जोड़ो यात्रा का आज 10वां दिन, दो दिन बाद राजस्थान में करेगी प्रवेश
97 किमी की यात्रा होगी। यहां से यात्रा राजस्थान में प्रवेश कर जाएगी।
भोपाल: मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा का आज 10वां दिन है। राहुल गांधी की यात्रा अपने 86वें दिन आगर-मालवा जिले में पहुंची।
भारत जोड़ो यात्रा सुबह छह बजे जनाहा गांव से शुरू हुई। इस दौरान राहुल गांधी के साथ पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, उनकी पत्नी अमृता सिंह और विधायक जयवर्धन भी साथ चल रहे हैं।
सुबह छह बजे जनाहा गांव से शुरू हुई यात्रा में सुबह 10 बजे टी ब्रेक आगर जिले के तनोदिया गांव में होगा। आगर जिले में यात्रा तीन दिन और दो रात रुकेगी, जो भारत जोड़ो यात्रा की सबसे लंबी यात्रा होगी। आगर में 97 किमी की यात्रा होगी। यहां से यात्रा राजस्थान में प्रवेश कर जाएगी।
मध्य प्रदेश: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा की आज की शुरुआत उज्जैन से की।#BharatJodoYatra pic.twitter.com/7DNSuCt7Zk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 2, 2022