
TrendingUttar Pradesh
अयोध्या: परमहंसाचार्य का ऐलान, 5 मई को ताजमहल में करेंगे शिव की प्राण-प्रतिष्ठा
परमहंसाचार्य का दावा है कि नो ताजमहल नहीं, बल्कि तेजो महालय है। जहां पर भगवान
अयोध्याः यूपी के अयोध्या की तपस्वी छावनी के जगद्गुरु परमहंसाचार्य ने बड़ा ऐलान किया है। परमहंसाचार्य ने ऐलान किया है कि 5 मई को वो आगरा जाएंगे और ताजमहल में शिवलिंग की प्राण-प्रतिष्ठा करेंगे।
परमहंसाचार्य का दावा है कि नो ताजमहल नहीं, बल्कि तेजो महालय है। जहां पर भगवान भोलेनाथ की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इसके साथ ही भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित करने की उन्होने मांग की है।
परमहंसाचार्य ने कहा कि भारत सिर्फ हिन्दुओं का है। यहां रहकर भारत माता के जयकारे से परहेज करने वालों को भारत छोड़ देना चाहिए। हिंदू धर्म और संस्कृति पर हमला कर इतिहास मिटाया गया है। जिसे हम खोज कर देश के सामने रखने जा रहे हैं। इसके लिए उन्होंने हिन्दू संगठनों से समर्थन की भी मांग की है।