
TrendingUttar Pradesh
अनिल राजभर ने सपा अध्यक्ष पर साधा निशाना, कहा- ट्विटर नेता हैं अखिलेश यादव
अखिलेश यादव सोशल मीडिया से बाहर नहीं निकलना चाहते हैं। उनकी राजनीति वहीं से चलती है।
वाराणसी: उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने अखिलेश यादव और नीतीश कुमार के पोस्टर को लेकर तंज कसा है। अनिल राजभर ने कहा है कि, किसी को सपने देखने से कैसे रोक सकते हैं। अखिलेश यादव ट्वीट से बाहर नहीं निकलना चाहते हैं। जनता के दरवाजे पर नहीं जाना चाहते हैं। किसानों से मिलने के लिए उनके खेतों में नहीं जाना चाहते हैं।
11 से 18 सितंबर तक जर्मनी दौरे पर रहेंगे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान…
दरअसल, समाजवादी पार्टी के मुख्यालय के बाहर अखिलेश यादव और बिहार के सीएम नीतीश कुमार की एक होर्डिंग लगाई गई है। जिसमें लिखा है कि, यूपी+बिहार=गई मोदी सरकार। जिसको लेकर बीजेपी के नेता और मंत्री सपा पर निशाना साध रहे हैं। अनिल राजभर ने कहा कि, अखिलेश यादव सोशल मीडिया से बाहर नहीं निकलना चाहते हैं। उनकी राजनीति वहीं से चलती है।