Politics

कांग्रेस नेता पठानिया ने धरने पर बैठे किसानों से मुलाकात की, केंद्र पर साधा निशाना

राजीव गांधी पंचायती राज संगठन (Rajiv Gandhi Panchayati Raj Sangathan) के पंजाब व उत्तराखंड के प्रभारी केवल सिंह पठानिया (Keval Singh Pathania) ने चंडीगढ़ (Chandigarh) के मटका चौक पर धरने पर बैठे किसानों से मुलाकात की। इस दौरान केवल पठानिया ने किसानों मांगों पर अपना समर्थन दिया।

केवल पठानिया ने कहा कांग्रेस पार्टी हमेशा किसानों के साथ है। जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी तब कांग्रेस सरकार ने किसानों के हितों में फैसले ले कर किसानों को मजबूती दी थी।

पठानिया ने कहा आज केंद्र में बैठी भाजपा सरकार ने देश के हर वर्ग को निराश किया है और उनसे झूठ बोल कर उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।

कृषि क्षेत्र में कॉरपोरेट कंपनियां आएं, किसी को तकलीफ नहीं है। पिछले कुछ महीनों से सरकार, प्राइवेट कंपनियां और कुछ इकोनॉमिस्ट यह बता रहे हैं कि इन कानूनों से किसानों की आय एकदम से बढ़ जाएगी।

इस बात को समझाने के लिए बीजेपी के पास कोई तर्क नहीं है। ऐसे में अगर किसानों की आय में इजाफा होना निश्चित है तो उनकी एक ही डिमांड है कि एमएसपी को कानूनी रूप से मान्यता दे दी जाए।

कई लोगों ने किसान आंदोलन पर सवाल भी उठाए। आंदोलन को लेकर कई नेताओं के विवादित बयान भी सामने आए हैं। किसान आंदोलन को पाकिस्तान और खालिस्तान से भी जोड़ा गया, लेकिन किसान अब तक अपने मार्ग से नहीं भटकें हैं।

ऐसे में देश की जनता को यह जानना बेहद जरूरी है कि किसानों की चिंताएं क्या हैं। क्यों किसान पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। किसानों के साथ काफी अनदेखी और नाइंसाफी हुई है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: