PoliticsTrending

UP Election 2022: सपा के गढ़ में गरजे सीएम योगी, कहा- समाजवाद सिर्फ भ्रष्टाचार और अराजकता

सपा का काम सिर्फ तमंचावादी और सोच सिर्फ परिवारवादी है।

मैनपुरी: सीएम योगी ने मैनपुरी में चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। सीएम ने कहा कि, सपा का काम सिर्फ तमंचावादी और सोच सिर्फ परिवारवादी है। इसके आगे ये लोग नहीं सोचते हैं। इनका उद्देश्य ही है अपराधियों को संरक्षण देना। इसलिए ये लोग सत्ता पाना चाहते हैं।

सीएम योगी ने आगे कहा कि, समाजवादी पार्टी का काम सिर्फ एक परिवार का विकास करना है। पांच साल पहले उत्तर प्रदेश में दिन में बम विस्फोट होते थे। रात को डकैतियां होती थीं। क्योंकि माफियाओं को किसी का डर नहीं था और सत्ता का संरक्षण प्राप्त होता था। गरीबों की सपत्ति ये माफिया हड़प लेते थे। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती थी।

हिंदू त्योहारों के दौरान दंगे होते थे। महीनों तक प्रदेश कर्फ्यू में जिंदगी बसर करता था। इन लोगों का समाजवाद सिर्फ अराजकता, परिवारवाद, आतंकवाद, माफिया और भ्रष्टाचार है। लेकिन पिछले पांच सालों में न तो कोई दंगा हुआ है न किसी माफिया की हिम्मत हुई कि, किसी गरीब की जमीन पर कब्जा कर ले।

आज बीजेपी सरकार युवाओं, किसानों और महिलाओं के साथ खड़ी है। प्रदेश के हर नागरिक को सुरक्षित करने का काम बीजेपी की सरकार ने किया है। आज किसानों को कर्ज के बोझ में दबकर आत्महत्या नहीं करनी पड़ती है। युवाओं को बिना घूस दिए नौकरी मिल रही है। शहर से लेकर गांव तक बिजली की समस्या खत्म हुई है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: